थाईलैंड घूमने में कितना खर्च आता है और घूमने की प्रमुख जगहें कोनसी है?

कम पैसे में अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो थाइलैंड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां पर आप 2 हजार से 3 हजार रुपए में आसानी होटल ले सकते हैं। यहीं नहीं दिल्ली से बैंकांक की रिटर्न टिकट के साथ फ्लाइट 14-17 हजार रुपए में मिल जाएगी। ऐसे में आप बैंकांक आना-जाना और 3 दिन ठहरना 25 हजार रुपए में आसानी से कर सकते हैं। थाइलैंड घूमने का सबसे अच्छा फायदा भारतीयों के लिए इसलिए हैं क्योंकि उसकी करंसी बाट रुपए के लिहाज से काफी सस्ती है। थाइलैंड का बाट 2 भारतीय रुपए के बराबर है। ऐसे में आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं होता है। साथ ही भारतीयों के लिए वीजा फीस भी काफी कम है। देश में केरल, अंडमान निकोबार घूमने के मुकाबले थाईलैंड घूमना ज्यादा सस्ता है। यहां 3-4 महीने पहले बुकिंग कराकर केरल के टूर पैकेज के कॉस्ट में थाईलैंड घूमा जा सकता है। केरल और अंडमान निकोबार के टूर पैकेज प्रति व्यक्ति 25 से 35 हजार रुपए में मिलेंगे। इतने ही खर्च में आप थाईलैंड घूम सकते हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक अपनी नाइटलाइफ और मार्केट के लिए फेमस है। यहां शॉपिंग करना इंडिया में शॉपिंग करने से ज्यादा सस्ता है। यहां कई नाइट मार्केट, शॉपिंग मॉल, शॉपिंग स्ट्रीट हैं जहां सस्ते में कपड़े, शूज, सैंडल, एक्सेसरी, नकली ब्रांडेड प्रोडक्ट से लेकर ऑरिजनल प्रोडक्ट मिलते हैं। यहां कई पब्स, बार हैं जो अपनी नाइट लाइफ के लिए फेमस है।

thai beach

थाईलैंड बीच

पटाया पटाया थाईलैंड का ईस्टर्न गल्फ कोस्ट अपने बीचेज के लिए फेमस है। यहां रिजॉर्ट, होटल, शॉपिंग माल्स, कैब्ररे बार और 24 घंटे के क्लब है। यहां 18मीटर लंबी गौतम बुद्ध की मूर्ति भी है। यहां ट्रैवलर नाइट लाइफ और बीचेज के लिए जाते हैं।

फी-फी आइलैंड फी-फी आइलैंड फुकेट और वेस्ट स्ट्रेट के पास है। यहां ज्यादातर ट्रैवलर घूमने आते हैं। यहां स्पीडबोट्स के जरिए पहुंचा जा सकता है।

कोरल आइलैंड (फुकेट के पास)

थाईलैंड का कोरल आइसलैंड ज्यादातर ट्रैवलर जाते हैं। यहां बोट्स एक दिन के ट्रिप पर लेकर जाती है। यहां बीचेज पर समुद्र का पानी काफी साफ है। यहां ट्रैवलर आसानी से मछली और समुद्री पौधे देख सकते हैं।

फुकेट ज्यादातर इंडियन्स फुकेट घूमने जाते हैं। फुकेट आइसलैंड पर फुकेट सिटी है। फुकेट सिटी में ओल्ड टाउन है जो अपने थाई कल्चर के लिए फेमस है।

Visited 41 times, 1 visit(s) today

Leave a Comment